फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garvita Bhakuni selected for the Rashtrapati Bhavan 'At Home' reception

Dehradun News: राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए गर्विता भाकुनी का चयन

Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Garvita Bhakuni selected for the Rashtrapati Bhavan 'At Home' reception
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। अल्मोड़ा निवासी गर्विता इस समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से चुने गए कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स में गर्विता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गर्विता राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के युवाओं की सेवा भावना और आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है। कहा कि प्रशिक्षित युवा राहत और बचाव कार्य को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। राज्य सरकार युवाओं को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ रही है। इसका उद्देश्य संकट में समाज की सहायता करना और आपदा जोखिम कम करना है। गर्विता भाकुनी ने राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने को गौरवपूर्ण बताया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह योजना राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से संचालित है। उत्तराखंड में 4,310 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), मेरा युवा भारत (एमवाईबी) और भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक शामिल हैं। अब तक करीब 2,700 युवाओं को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed