फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Teachers' Association demands release of budget

Dehradun News: गढ़वाल विवि शिक्षक संघ ने की बजट जारी करने की मांग

Mon, 05 Oct 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University Teachers' Association demands release of budget
देहरादून। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश पाठक ने शिक्षकों के वेतन बजट के संबंध में निदेशक से वार्ता की। वार्ता के दौरान निदेशक की ओर से बजट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता करने पर जानकारी मिली कि इस संबंध में कोई फाइल उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति पर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरी चिंता व्यक्त की। संघ के पदाधिकारी डॉ. मनोज जादवन, डॉ. दीपक भट्ट, डॉ. कमल बिष्ट समेत अन्य ने शासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के वेतन के लिए बजट जारी करने की मांग की। कहा कि वेतन बजट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई जल्द की जानी चाहिए, ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed