{"_id":"5da6e4bd8ebc3e93bc19b1e3","slug":"garhwal-university-sub-center-will-not-be-useful","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि: उपकेंद्र नहीं आएगा किसी काम, लगानी पड़ेगी श्रीनगर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि: उपकेंद्र नहीं आएगा किसी काम, लगानी पड़ेगी श्रीनगर की दौड़
Wed, 16 Oct 2019 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की सुविधा के लिए गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरादून स्थित उप केंद्र किसी काम नहीं आएगा। गढ़वाल विवि प्रशासन ने इस केंद्र से होने वाले सभी कामों पर फिलहाल रोक लगा दी है। विवि प्रशासन का तर्क है कि ऐसा कुछ गड़बड़ियों की शिकायत के चलते किया गया है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि दूर होने की वजह से दून और आसपास के छात्रों की सुविधा के लिए देहरादून में बिंदाल पुल के निकट उपकेंद्र खोला हुआ है। इस केंद्र से छात्रों की डिग्री से लेकर परीक्षा फॉर्म तक के कई काम हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से गढ़वाल विवि ने इन कामों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इस वजह से छात्रों को सीधे श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्र नेता सोनू कुमार का कहना है कि विवि ने इस उपकेंद्र की सुविधाएं और बढ़ाने के बजाए बंद कर दी हैं। उनका कहना है कि इस वजह से हर छोटे काम के लिए भी उन्हें श्रीनगर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार उठा है मुद्दा, नतीजा शून्य
गढ़वाल विवि के दून स्थित उप केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा कई बार उठा है। विवि ने बीच में यहां कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भी की थी लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।
दून स्थित विवि के उपकेंद्र की कई शिकायतें मिली थीं। वैसे भी विवि का काम विवि में ही होता है। इसलिए हमने उपकेंद्र से होने वाले कामों पर रोक लगा दी है। कॉलेज और छात्रों को यहीं संपर्क करना होगा। -प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति, गढ़वाल विवि