फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University signs educational MoU with eight universities Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: गढ़वाल विवि का आठ विश्वविद्यालयों से हुआ शैक्षणिक एमओयू, मुद्दों, चुनौतियां और अवसर पर चर्चा

Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में विविधता लाने के लिए छात्रों और संकायों के सहयोग व प्रदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया। सिक्किम विवि के कुलपति प्रो. अविनाश खरे ने नई शिक्षा नीति एवं अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से संबंधित विचारों को साझा किया।

विज्ञापन
Garhwal University signs educational MoU with eight universities Uttarakhand news in hindi
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

एनएचबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में हिमालयन सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कंसोर्टियम (आईएचसीयूसी) की बैठक हुई जिसमें हिमालयी विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने, मुद्दों, चुनौतियां और अवसर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इसके साथ ही विवि ने आठ अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक एमओयू साइन किया। इनमें से नार्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी मेघालय के कुलपति गढ़वाल विवि पहुंचे थे जबकि अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति वर्चुअल शामिल हुए।
विज्ञापन


पर्यटन पहलुओं पर काम करने की बताई आवश्यकता
गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में विविधता लाने के लिए छात्रों और संकायों के सहयोग व प्रदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया। सिक्किम विवि के कुलपति प्रो. अविनाश खरे ने नई शिक्षा नीति एवं अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से संबंधित विचारों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  नीती घाटी और यमुनोत्री में बर्फबारी....तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकी घाटी का ये खूबसूरत नजारा

राजीव गांधी विवि अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाह ने ग्लोबल वार्मिंग और पानी की कमी के क्षेत्रों में समन्वित अनुसंधान की जरूरत पर जोर दिया। केंद्रीय विवि कश्मीर के कुलपति प्रो. रविंदर नाथ ने जैव विविधता और पर्यटन पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता बताई। मणिपुर विवि के कुलपति प्रो. लोकेंद्र नाथ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से संबंधित मुद्दों और उसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed