{"_id":"5785dcac4f1c1ba64e13d80b","slug":"garhwal-university-manage-fund-for-international-sports-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में दम दिखाएंगे गढ़वाल विवि के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में दम दिखाएंगे गढ़वाल विवि के छात्र
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र अब केवल राज्य या राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपना दम दिखा सकेंगे। विवि की स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित हुई स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि तीन लाख रुपये का विशेष फंड बनाया जाएगा। इस फंड का इस्तेमाल उन युवा खिलाड़ियों के लिए होगा, जो अंतरविश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के बाद चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतरविश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। जो भी खिलाड़ी चयनित होगा, उसे विवि की ओर से तीन लाख रुपये की स्पेशल ग्रांट दी जाएगी, ताकि वह विश्व स्तर पर गढ़वाल विवि का नाम रोशन कर सके। इस फैसले के बाद प्रदेश के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वह अब राज्य या राष्ट्रीय स्तर के बजाए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। विवि के ओएसडी डा. डीएस नेगी ने बताया कि विवि ने यह फैसला युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लिया है।
बैठक में शामिल हुए डीएवी के खेल सचिव डा. राकेश पाठक ने कहा कि जिस तरह से डीएवी की टीमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही हैं, उस लिहाज से उनके छात्रों के लिए भी नई राह खुली है। डीएवी कॉलेज को बैठक में इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, राइफल शूटिंग और टेनिस के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।