फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University Four students arrested for opening fire on a person in Rishikesh Uttarakhand news in hindi

Dehradun: ऋषिकेश में फायर झोंकने वाले गढ़वाल विवि के चार छात्र गिरफ्तार, हॉकी स्टिक से था व्यक्ति को पीटा

Sat, 21 Oct 2023 06:07 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

शुक्रवार को चंद्रभागा पुल पर सब्जी लेकर लौट रहे एक व्यक्ति से छात्रों का विवाद हुआ था।कार की पिछली सीट पर बैठे युवक ने शीशा खोलकर बाहर की ओर देखे बिना थूक दिया, जो उनके ऊपर गिर गया। इस बात को लेकर व्यक्ति ने टोका तो युवक आक्रोशित हो गए। गाड़ी से उतरे चारों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Garhwal University Four students arrested for opening fire on a person in Rishikesh Uttarakhand news in hindi
फायरिंग कर फरार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास व्यक्ति से मारपीट करने और फायर झोंकने के आरोप में गढ़वाल विवि के चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक छात्र ने अवैध पिस्तौल से फायर कर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को चंद्रेश्वर नगर निवासी दीपक जायसवाल ने कोतवाली ऋषिकेश को शिकायत की थी। बताया था कि वह रात के समय सब्जी मंडी से घर लौट रहे थे। चंद्रभागा पुल के पास खड़ी एक कार की पिछली सीट पर बैठे युवक ने शीशा खोलकर बाहर की ओर देखे बिना थूक दिया, जो उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन


इस बात को लेकर दीपक ने टोका तो युवक आक्रोशित हो गए। गाड़ी से उतरे चारों युवकों ने दीपक जायसवाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर हवा में हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर मिलने पर पता चला कि आरोपी श्रीनगर मार्ग की ओर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिस्तौल को कूड़ेदान में फेंक दिया
पुलिस ने रास्ते में ही आरोपियों की कार रुकवा ली। कार में चार युवक बैठे हुए थे। इन्होंने अपने नाम समरजीत तेवतिया निवासी पिलखुआ, हापुड़, हिमांशु निवासी तुमडैल गिरधरपुर, हापुड़, दलीप भुरान निवासी अलवर राजस्थान और रियांश ढाका निवासी बीकानेर राजस्थान बताए। पुलिस को बताया कि चारों गढ़वाल विवि के छात्र हैं।

ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा

शुक्रवार रात को घर से विवि जा रहे थे। इसी बीच व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। इस बीच आरोपी समरजीत तेवतिया ने जेब से पिस्तौल निकालकर फायर झोंक दी। इसके बाद पिस्तौल को कूड़ेदान में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि पिस्तौल अवैध है। लिहाजा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी कार से तीन कारतूस, एक हॉकी स्टिक और एक विकेट बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed