फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal Sporting won the title of District Football League Champion

गढ़वाल स्पोर्टिंग ने जीता डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग चैंपियन का खिताब

Mon, 19 Sep 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट सॉकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित 77वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में गढ़वाल स्पोर्टिंग ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को गढ़वाल स्पोर्टिंग व स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 75वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के प्रतीक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस मौके पर रामप्रसाद, सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, संतोष बडोनी, देवेंद्र गुसाईं, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, एसोसिएशन के सचिव उस्मान थापा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, संजय चंदोला, डीएम लखेड़ा, धर्मेंद्र खरोला, राजेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Garhwal Sporting won the title of District Football League Champion
पवेलियन ग्राउंड में डिस्ट्रिक सॉकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित लाला नेमी दास मेमोरियल डिस्ट्रिक फु? - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

डिस्ट्रिक्ट सॉकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित 77वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में गढ़वाल स्पोर्टिंग ने स्पोर्ट्स हॉस्टल को 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को गढ़वाल स्पोर्टिंग व स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहली बार फाइनल में पहुंची स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को बराबरी की टक्कर दी। मध्यांतर के बाद भी दर्शकों को तेज फुटबॉल देखने को मिली। 68वें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल के सचिन नेगी ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 75वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के प्रतीक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। गोपाल जोशी ने रेफरी, अजय गुसाईं, सुरेंद्र पयाल व अजीत नेगी ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ग्राफिक एरा एफसी के मानव रावत को बेस्ट स्कोरर, स्पोर्ट्स हॉस्टल के सचिन नेगी को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विजेता-उपविजेता टीमों को क्रमश: 51 हजार व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर रामप्रसाद, सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, संतोष बडोनी, देवेंद्र गुसाईं, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, एसोसिएशन के सचिव उस्मान थापा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, संजय चंदोला, डीएम लखेड़ा, धर्मेंद्र खरोला, राजेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed