फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal rifle pop June 2018 in lansdowne

गढ़वाल राइफल्स के 78वें कोर्स की पीओपी के बाद सेना में शामिल हुए 229 रिक्रूट

Sat, 30 Jun 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन Updated Sat, 30 Jun 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
garhwal rifle pop June 2018 in lansdowne
गढ़वाल राइफल्स के 78वें कोर्स की पीओपी - फोटो : amar ujala

गढ़वाल राइफल्स के 78वें कोर्स के 229 रिक्रूटों ने शनिवार को आयोजित एक समारोह में देश की आन, बान और शान की रक्षा की शपथ ली और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित गढ़वाल रेजीमेंट का अंग बने। पुनरीक्षक अधिकारी ब्रिगेडियर राजेंद्र जोशी सेना मेडल ने पीओपी परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने रिक्रूटों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने युद्ध स्मारक स्थित वीर सैनिक की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों का स्मरण किया।   

विज्ञापन

     
बिग्रेडियर राजेंद्र जोशी ने रिक्रूटों को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश की रक्षा की खातिर किसी भी परिस्थितियों में तत्पर रहेंगे और जोखिमों का डटकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट की शौर्य गाथाओं की लंबी सूची है। हमारे पूर्वज सैनिकों ने विश्व पटल पर अपने साहस की अमिट छाप छोड़ते हुए देश और रेजीमेंट का नाम रोशन किया। उन मूल्यों व आदर्शों को अब नवनियुक्त सैनिकों को आगे बढ़ाते हुए रेजीमेंट का नाम रोशन करना है।  
विज्ञापन

      
इस मौके पर 229 रिक्रूटों ने अपने बांए कंधे से सफेद डोरी उतारकर दाहिने कंधे पर साहस की प्रतीक लाल रंग की स्कारलेट लाल डोरी धारण करते हुए राइफलमैन का दर्जा हासिल किया। इस मौके पर धर्म गुरू शंशाक शेखर डिमरी की अगुवाई में पहुंची राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष रिक्रूटों ने अपना हाथ धार्मिक ग्रंथ पर रखकर राष्ट्र की रक्षा व तिरंगे का मान रखने की शपथ ली। राष्ट्रीय ध्वज टोली में सुबेदार अमित सिंह, नायब सुबेदार पवन रावत, नायब सुबेदार विजय पंवार, सीएचएम नरेंद्र नेगी, सीएचएम भूपेंद्र बैजवाल रहे। समारोह में नवनियुक्त सैनिकों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड का नेतृत्व राइफलमैन नवीन बिष्ट ने किया। इस मौके पर सैन्य अधिकारी और उनके परिजन भी मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

    
बेस्ट रिक्रूटों को किया सम्मानित       
पुनरीक्षक अधिकारी ब्रिगेडियर राजेंद्र जोशी ने 34 सप्ताह के प्रशिक्षण दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को पुरस्कृत किया। कुलदीप सिंह को ऑलराउंडर का गोल्ड मेडल, राजीव सिंह को फिजीकल में रजत, जसपाल सिंह को कास्य पदक, ड्रिल में सर्वोतम रहे नवीन सिंह, फाइरिंग में सर्वोतम रहे पंकज सिंह को पदक प्रदान किए गए। नायक धीरेंद्र सिंह को उत्तम प्रशिक्षक, नायब सुबेदार कल्याण सिंह ई कंपनी को उत्तम प्रशिक्षक प्लाटून कमांडर का पदक दिया गया। चैंपियनशिप बैनर का खिताब ई कंपनी को मिला। सुबेदार नंदकिशोर ने पुनरीक्षक अधिकारी के हाथों यह बैनर ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed