फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garbage in forest case on four officer

जंगल में कूड़ा डालने पर नगर आयुक्त समेत चार अधिकारियों पर मुकदमा

Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
garbage in forest case on four officer
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हल्द्वानी में तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी ने आरक्षित वन भूमि पर कूड़ा डालने पर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया सहित चार अधिकारियों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। ट्रंचिंग ग्राउंड में वन कर्मचारी तैनात करते हुए कूड़ा डालने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गणेश त्रिपाठी की ओर से नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, सहायक नगर आयुक्त रोहिताष शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल और स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन अधिकारियों पर बिना अनुमति के आरक्षित वन भूमि में नगर निगम का कूड़ा डालने, बिना अनुमति के वन क्षेत्र में घुसने, पर्यावरण और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


उधर, डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी के निर्देश पर आरओ गौला ने ट्रंचिंग ग्राउंड में वनकर्मी तैनात कर दिए। साथ ही शुक्रवार को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा लेकर पहुंची गाड़ियों को बैरंग लौटा दिया गया। उधर, नैनीताल नगर पालिका, भवाली नगर पालिका की गाड़ियां भी कूड़ा लेकर लौट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 मीट्रिक टन कूड़ा नहीं उठा
हल्द्वानी नगर निगम से 80 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन उठाया जाता है लेकिन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने से रोक लगने के बाद नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठ सका। उधर कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। 

आज से और विकराल होगी स्थिति
गर्मी बढ़ने के कारण कूड़े में सड़न बढ़ गई है। शुक्रवार को कूड़ा नहीं उठने से कई जगह बदबू से लोगों का चलना दूभर हो गया। शनिवार को ये स्थिति और विकराल रूप ले सकती है। 

कोर्ट में होनी है सुनवाई
कोर्ट में ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर जनहित याचिका दायर है। इसमें वन विभाग को पार्टी बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में नौ अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है। अपने को बचाने के चक्कर में वन विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई। उधर इन्दिरा नगर लोगों को कहना है कि उन्होंने भी इस मामले आरटीआई मांगी थी। साथ ही इसका विरोध भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द यहां से ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं हटाया जाता है तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

लंबे समय से अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बिना बताए ये कार्रवाई की है। इससे पूरे शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अधिकारियों से कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड खोलने की मांग की है। 

- चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त 

नगर निगम बिना अनुमति के आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा डाल रहा था। डीएफओ के आदेश के बाद यहां कूड़ा डालने पर रोक लगा दी है। साथ ही आरक्षित वन क्षेत्र में पर्यावरण, पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम के चार अधिकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
- जीसी त्रिपाठी, आरओ गौला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed