फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garbage in dehradun

दून में बढ़ता जा रहा है कूड़े का कुनबा

Wed, 09 Jul 2014 10:34 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Jul 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
garbage in dehradun

राजधानी दून में कूड़े का कुनबा बढ़ता जा रहा है। कचरे के कुनबे में कई नई तरह की चीजें बढ़ गई हैं। लेकिन नियमावली के अभाव में इन्हें कायदे से डिफाइन नहीं किया जा पा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड शासन ने 2013 में नया एक्ट प्लास्टिक रूल्स तो बना दिया लेकिन नोटिफिकेशन न होने से नियमावली नहीं बन पाई। इस वजह से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पॉलीथिन और दूसरे कचरे के मामले में कोई कार्रवाई नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं हटालन-2000 के तहत कार्रवाई की जाती है।

लेकिन जब यह कानून बना तब से अब तक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कई तरह के कचरे बढ़ गए हैं।

बड़ी मात्रा में कचरे का हिस्सा
इनमें टेटरा पैक, थर्मोकोल, पैकेजिंग मेटेरियल, बिल्डिंग मेटेरियल, यूज एंड थ्रो वाली वस्तुएं हैं। यहां तक की अब पेन, घड़ी, डाइपर, हाईजीन नैपकिंस भी बड़ी मात्रा में कचरे का हिस्सा बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कुछ कचरा तो बायोडिग्रेडिबल है और कुछ नॉन बायोडिग्रेडिबल। इसी कचरे में कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो आधी बायोडिग्रेडिबल और आधी नॉन बायोडिग्रेडिबल।

इसमें हाईजीन नैपकिंस, डाइपर आदि चीजें आती हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन चीजों को मोटे तौर पर दो वर्गों में बांटने कोशिश तो की है लेकिन हकीकत में ये मेटेरियल कायदे से डिफाइन नहीं हो पाए। इसके लिए बोर्ड प्लास्टिक रूल्स-2013 के नोटिफिकेशन का इंतजार है। नोटिफिकेशन के बाद नए कचरे की श्रेणी तय हो पाएगी।

दस सालों में कई तरह के कचरे बढ़ गए हैं। केंद्र सरकार ने प्लास्टिक रूल्स पहले ही बना दिया था। उत्तराखंड में भी प्लास्टिक रूल्स 2013 पास हो गया है। लेकिन अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ। नोटिफिकेशन होने के बाद नियमावली बनेगी।
-अमरजीत ओबेराय, पर्यावरण अधिकारी

हम चाहते हैं कि कचरे को व्यक्ति के दरवाजे पर ही अलग-अलग कर दिया जाए। इससे आसानी रहेगी। बायोडिग्रेडिबल और नॉन बायोडिग्रेडिबल कचरा शुरू से ही अलग हो जाए। ऐसा ही सिस्टम तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

-हरक सिंह रावत, मुख्यनगर अधिकारी

जब तक लोग किचन सेंसिटिव नहीं होते सूखे और गीले कचरे को अलग करना बहुत मुश्किल होगा। इसके लिए लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। किचन के बाहर आने पर कचरे को अलग कर पाना बहुत मुश्किल होता है।
-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed