फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Garbage is not being collected in the city for four days, people are troubled by dirt and smell

Dehradun News: शहर में चार दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा, लोग गंदगी और बदबू से परेशान, निगम अधिकारी बेखबर

Sun, 10 Mar 2024 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

भाजपा विधायक की ओर से नगर आयुक्त और निगम कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी के बाद निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे।

विज्ञापन
Dehradun News: Garbage is not being collected in the city for four days, people are troubled by dirt and smell
कूड़ा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर में चार दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है। जगह-जगह कूड़े लगे हुए हैं। बदबू से आसपास के लोग परेशान हैं। इस तरफ न तो प्रशासक का ध्यान है और न ही निगम अधिकारियों का। निगम अधिकारियों का कहना है कि दो दिन हड़ताल के कारण कुछ जगहों पर कूड़े के ढेर एकत्रित हो गए हैं। रविवार तक सभी जगह ये ढेर हटा दिए जाएंगे। सफाई व्यवस्था में लगी कंपनियों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक की ओर से नगर आयुक्त और निगम कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी के बाद निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण तीन दिन न तो घर-घर से कूड़ा उठा और न ही सड़कों से। बृहस्पतिवार को निगम कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली, लेकिन तीन दिन का कूड़ा सड़कों पर ही पड़ा हुआ है। जगह-जगह सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। इनसे उठने वाले बदबू से आसपास और इन स्थानों से गुजरने वाले लोग परेशान है।
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरात्रि, शनिवार को सरकारी अवकाश होने के कारण निगम में भी कोई अधिकारी नहीं है। नगर आयुक्त भी घटना के दिन से अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को भी अगर शहर में कूड़ा उठान नहीं हुआ तो हालत बदतर हो जाएंगे।

तीन दिन की हड़ताल के कारण यह स्थिति बनी है। संबंधित कंपनियों को जहां भी कूड़ा एकत्रित हुआ है, उसे रविवार शाम तक हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा न उठने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य स्वास्थ्य नगर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed