फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami inaugurated and laid foundation stone of MDDA's 226 crores development projects

Dehradun: सीएम धामी ने किया एमडीडीए की 226 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कही ये बात

Sun, 10 Mar 2024 12:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की यह परियोजनाएं विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami inaugurated and laid foundation stone of MDDA's  226 crores development projects
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की करीब 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 186 करोड़ के शिलान्यास व 40 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं।

विज्ञापन


कहा कि सरकार ने टनकपुर में 2215 करोड़, हरिद्वार में एनएचएआई की 4700 करोड़, हरिद्वार में 1168 करोड़ की अन्य परियोजनाएं, चंपावत में 161 करोड़, अल्मोड़ा में 117 करोड़, पौड़ी गढ़वाल में 828 करोड़ व रुद्रप्रयाग में 456 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का तीव्र विकास हो रहा है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। राज्य में नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसानों का सम्मान बढ़ रहा है। राज्य में चौड़ी सड़कों का जाल बिछ रहा है, ऋषिकेश के बाद अब ऊधमसिंहनगर में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी तैनाती की मंजूरी


दिल्ली देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं। देहरादून से अयोध्या तक हवाई सेवा शुरू हुई है। पंतनगर, चिन्यालीसौड़, गौचर में हवाई अड्डे का विकास हो रहा है।

राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को हेली सेवा से जोड़ने का कार्य जारी है। केदारखंड के साथ मानसखंड मंदिर माला के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, वीसी एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed