फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Gangster woman director of chit fund company arrested for Money Fraud

Dehradun: करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना

Wed, 23 Aug 2023 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

कंपनी की मुख्य निदेशक मोनिका कपूर थी। उसी ने 2015 में कंपनी बनाई थी। इसका मुख्यालय राठी बिल्डिंग, बीना एन्क्लेव नागलोई, दिल्ली में था। मोनिका पिछले साल से ही फरार चल रही थी।

विज्ञापन
Dehradun Crime Gangster woman director of chit fund company arrested for Money Fraud
महिला गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी की निदेशक को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ सात जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी। उस पर विभिन्न जिलों की पुलिस ने 61 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की चिटफंड कंपनी ने 2015 से प्रदेश के लोगों से निवेश कराना शुरू किया था। इस कंपनी में दर्जनों एजेंट नौकरी करते थे। इन्होंने चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पौड़ी आदि जगहों पर लोगों से आरडी-एफडी में निवेश कराया। जब करोड़ों रुपये इकट्ठा हो गए तो कंपनी ने अपने दफ्तर बंद कर दिए। लोगों ने एजेंटों पर दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पिछले साल कंपनी के अधिकारियों पर एक के बाद एक 15 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: आपदा प्रभावितों को ब्याज मुक्त ऋण देगी सरकार, सीएम धामी ने की घोषणा-जल्द आएगी नई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी की मुख्य निदेशक मोनिका कपूर थी। उसी ने 2015 में कंपनी बनाई थी। इसका मुख्यालय राठी बिल्डिंग, बीना एन्क्लेव नागलोई, दिल्ली में था। मोनिका पिछले साल से ही फरार चल रही थी। मौजूदा वक्त में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के दौरान मोनिका कपूर की भी तलाश की गई। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा और उनकी टीम को मोनिका कपूर के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। जिसके आधार पर टीम ने मोनिका शर्मा को उसके आवास पंजाबी बाग, प्रगति अपार्टमेंट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पहले कपिल राठी, पंकज गंभीर और अनिल रावत नाम के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन जिलों में की ठगी

उत्तरकाशी-16 करोड़
टिहरी-1.25 करोड़
देहरादून-13 करोड़
चमोली-06 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed