{"_id":"590f70c54f1c1b9e0885119d","slug":"gangster-jeeva-told-police-for-his-next-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड में आते ही कुख्यात गैंगस्टर जीवा बोला, अगला टारगेट सुभाष सैनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड में आते ही कुख्यात गैंगस्टर जीवा बोला, अगला टारगेट सुभाष सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 08 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
jeeva
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान बोला कि प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी उसका टॉरगेट है। वो अपने टॉरगेट को छोड़ने वाला नहीं है। कुख्यात के इस बयान से हरिद्वार के एक बार फिर से दहलने के आसार तेज हो गए है।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला हाईवे से सटी करोड़ों की भूमि को लेकर है। प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी उस जमीन में पक्षकार है और दूसरे पक्ष की ओर से जीवा पैरोकार है। बेशकीमती भूमि को लेकर ही पूर्व में भी सुभाष सैनी की हत्या करनी चाही थी, लेकिन वो बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
अब फिर वह टॉरगेट था। तब कंबल कारोबारी भेंट चढ़ गया। हरिद्वार पुलिस ने जीवा को पुलिस कस्टडी रिमंाड पर लिया तब जीवा ने बेबाकी से बयां किया कि सुभाष सैनी उसके निशाने पर है। वह उसकी हत्या करवाकर ही दम लेगा क्यों भूमि उसके पक्ष की है और सुभाष सैनी बेवजह ही रोड़ा बना हुआ है। जीवा के इस बयान से हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन