फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster charges framed against Pulkit and three other accused of murder

Dehradun News: पुलकित समेत तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर के आरोप तय

Wed, 21 Aug 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges framed against Pulkit and three other accused of murder
I
विज्ञापन

IIअंकिता हत्याकांड : स्पेशल गैंगस्टर जज महेश चंद कौशिबा की कोर्ट में हुई बहस
I
I

I
Iजुलाई 2022 में लक्ष्मण झूला क्षेत्र के रिजॉर्ट में हुई थी अंकिता की हत्या
I
Iअंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर कोर्ट में आरोप तय किए गए हैं। स्पेशल गैंगस्टर जज महेश चंद कौशिबा की कोर्ट में अब इस मामले का ट्रायल शुरू किया जाएगा। अंकिता की हत्या के बाद तीनों के खिलाफ गिरोह बनाकर अपराध करने के संबंध में लक्ष्मण झूला थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें पुलकित आर्य पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, बाकी दोनों पर एक-एक मुकदमा दर्ज है।
I
I
I
Iगौरतलब है कि पौड़ी की रहने वाली युवती अंकिता भंडारी ऋषिकेश से सटे वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करती थी। अंकिता भंडारी 19 जुलाई 2022 को अचानक रिजॉर्ट से गायब हो गई। शुरुआत में इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य ने राजस्व चौकी में शिकायत की। मगर, राजस्व पुलिस गंभीर नहीं दिखी। इसके बाद मामला राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस के लक्ष्मण झूला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले पुलकित आर्य ही शक के दायरे में आया। पता चला कि पुलकित ही अपने दो साथियों अंकित और सौरभ भास्कर के साथ अंकिता को लेकर अपने साथ ऋषिकेश की ओर गया था। जैसे-जैसे जांच हुई तो इसकी परतें खुलती गईं।
विज्ञापन

I
Iसरकार ने इस मामले में एक एसआईटी का गठन कर दिया। एसआईटी की जांच में पता चला कि पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित अंकिता भंडारी पर किसी वीआईपी को सेवाएं देने का दबाव बना रहे थे। मगर अंकिता ने ऐसा करने से मना किया तो ये तीनों उसे चीला नहर के किनारे ले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों नहर किनारे अंकिता भंडारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान अंकिता भंडारी ने पुलकित आर्य का मोबाइल नहर में फेंक दिया। इस पर गुस्सा हुए पुलकित ने अंकिता भंडारी को नहर में धक्का दे दिया। अंकिता की लाश चार दिन बार चीला बैराज से बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पुलकित, सौरभ भास्कर और अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले का ट्रायल पौड़ी जिला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के साथ तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I

I
I

I
I2009 ये 2022 तक किए कई अपराध
I
I
I
Iस्पेशल गैंगस्टर कोर्ट में पुलिस की चार्जशीट पर बहस हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों का गैंग चार्ज कोर्ट में दाखिल किया था। इनमें पुलकित पर वर्ष 2009 में एक भूमि पर कब्जे करने, 2016 में जमीन को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर बेचने और फिर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या का मुकदमा शामिल है। जबकि, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता पर अंकिता भंडारी की हत्या का मुकदमा दर्ज है। न्यायालय ने पाया कि यह अपराध इन्होंने सोची समझी साजिश और समाज में भय व्याप्त करने के लिए किए हैं। ऐसे में इन पर गैंगस्टर एक्ट के आरोप तय किए गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article