फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster action against four land mafia including a couple

Dehradun News: दंपती समेत चार भूमाफिया पर गैंगस्टर में कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against four land mafia including a couple
भूमि संबंधी धोखाधड़ी करने के आरोपी दंपती समेत चार भूमाफिया पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को भूमि संबंधित अपराधों में लिप्त भूमाफिया को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रायपुर पुलिस ने डांडा लखौंड के रहने वाले नीरज शर्मा, उसकी पत्नी आशु शर्मा, काशीपुर निवासी अंजलि शर्मा और डांडा लखौंड निवासी ज्योति पंवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यह गैंग नीरज शर्मा की है। उसने पत्नी व अन्य दो महिलाओं के साथ मिलकर क्षेत्र की कई जमीनों को बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इनमें से नीरज, आशु शर्मा और ज्योति पंवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अंजलि शर्मा की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि नीरज शर्मा के खिलाफ सात, आशु शर्मा के खिलाफ पांच, और ज्योति पंवार के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed