फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Act imposed on four including Yashpal Tomar

हरिद्वार : विवादित 56 बीघा जमीन मामले में यशपाल तोमर समेत चार पर लगाई गैंगस्टर एक्ट

Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालापुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
सार

 जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। 56 बीघा जमीन से जुड़े और कांग्रेस नेता तोष जैन को धमकाने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी। 

विज्ञापन
Gangster Act imposed on four including Yashpal Tomar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर की विवादित 56 बीघा जमीन से जुड़े मुकदमे और कांग्रेस नेता तोष जैन के घर में घुसकर धमकाने के मामले में गिरफ्तार यशपाल तोमर पर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। जिलाधिकारी की तरफ से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने यशपाल समेत चार के खिलाफ खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी की ओर से यशपाल और उसके धंधे में शामिल तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस यशपाल के वेस्ट यूपी और हरियाणा के अलावा हरिद्वार में छुपे मददगारों को भी इस मामले में नामजद कर सकती है। यशपाल तोमर का जाल हरिद्वार से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक फैला हुआ है। करोड़ों की विवादित संपत्तियों पर यशपाल और उससे जुड़े लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में आने के बाद एसटीएफ की टीम उसे ज्वालापुर की 56 बीघा जमीन के मामले में धमकी देने पर गुरु ग्राम से गिरफ्तार किया था। कनखल निवासी तोष जैन के घर में घुसकर धमकी देने के मामले में भी यशपाल तोमर फरार चल रहा था। उस मुकदमे में भी पुलिस ने यशपाल तोमर की गिरफ्तारी दिखाई है। गिरोह बनाकर विवादित जमीनों का धंधा करने की बात एसटीएफ की पड़ताल में सामने आने पर पुलिस ने अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कानूनी शिकंजा कस दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में फिलहाल यशपाल तोमर निवासी बरवाला थाना रमाला बागपत, धीरज डिगानी निवासी संत बाबा टहल दास चैरिटेबल ट्रस्ट, पीली बंगा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान, गिरधारी चावला और सचिन चावला निवासीगण निर्माण विहार दिल्ली को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed