{"_id":"61f8dc2e5c4c1c31206266d8","slug":"gangster-act-imposed-on-four-including-yashpal-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : विवादित 56 बीघा जमीन मामले में यशपाल तोमर समेत चार पर लगाई गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : विवादित 56 बीघा जमीन मामले में यशपाल तोमर समेत चार पर लगाई गैंगस्टर एक्ट
Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालापुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:40 PM IST
सार
जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। 56 बीघा जमीन से जुड़े और कांग्रेस नेता तोष जैन को धमकाने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर की विवादित 56 बीघा जमीन से जुड़े मुकदमे और कांग्रेस नेता तोष जैन के घर में घुसकर धमकाने के मामले में गिरफ्तार यशपाल तोमर पर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। जिलाधिकारी की तरफ से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने यशपाल समेत चार के खिलाफ खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी की ओर से यशपाल और उसके धंधे में शामिल तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस यशपाल के वेस्ट यूपी और हरियाणा के अलावा हरिद्वार में छुपे मददगारों को भी इस मामले में नामजद कर सकती है। यशपाल तोमर का जाल हरिद्वार से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक फैला हुआ है। करोड़ों की विवादित संपत्तियों पर यशपाल और उससे जुड़े लोगों का कब्जा है।
डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में आने के बाद एसटीएफ की टीम उसे ज्वालापुर की 56 बीघा जमीन के मामले में धमकी देने पर गुरु ग्राम से गिरफ्तार किया था। कनखल निवासी तोष जैन के घर में घुसकर धमकी देने के मामले में भी यशपाल तोमर फरार चल रहा था। उस मुकदमे में भी पुलिस ने यशपाल तोमर की गिरफ्तारी दिखाई है। गिरोह बनाकर विवादित जमीनों का धंधा करने की बात एसटीएफ की पड़ताल में सामने आने पर पुलिस ने अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कानूनी शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में फिलहाल यशपाल तोमर निवासी बरवाला थाना रमाला बागपत, धीरज डिगानी निवासी संत बाबा टहल दास चैरिटेबल ट्रस्ट, पीली बंगा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान, गिरधारी चावला और सचिन चावला निवासीगण निर्माण विहार दिल्ली को नामजद किया गया है।