फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri dham Rawal Allegations On Government for Molest Saints For Chardham Shrine Board

गंगोत्री धाम के रावल बोले, देवस्थानम बोर्ड के नाम पर परंपराओं से खिलवाड़ कर रही सरकार

Mon, 10 Feb 2020 01:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Gangotri dham Rawal Allegations On Government for Molest Saints For Chardham Shrine Board
गंगोत्री धाम के रावल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बनाए जाने वाले देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध के सुर कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक अपार्टमेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने इसका विरोध जताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर पुरातन परंपराओं के साथ छेड़छाड कर रही है। बोर्ड के नाम पर रावल को व्यवस्थाओं में जकड़ा जा रहा है। गंगोत्री धाम की व्यवस्थाओं की राष्ट्रपति ने भी हमेशा सरहना की है। 
विज्ञापन


अब सरकार विकास के नाम पर संत समाज व परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। केवल चारधाम के जुड़े संत ही नहीं बल्कि पूरा संत समाज इसका विरोध कर रहा है। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इस सबसे धर्म और परंपराओं की हानि नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे तीर्थ पुरोहित

बता दें कि तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं। इसके लिए वे हाल ही में राज्य सभा सदस्य और अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी से भी मिले थे। पुरोहितों का दावा है कि स्वामी ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए याचिका दाखिल करने पर हामी भरी है। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार ने श्राइन बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश में देवस्थानम अधिनियम लागू किया था। चारो धामों के तीर्थ पुरोहितों का संयुक्त मंच देवभूमि तीर्थ पुरोहित महापंचायत उस समय से ही विरोध में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed