फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham Doors Close today for Winter

शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन 

Mon, 28 Oct 2019 01:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Dham Doors Close today for Winter
- फोटो : फाइल फोटो

आज अन्नकूट के पावन पर्व पर गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 8.30 बजे से शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


सबसे पहले मां गंगा का मुकुट उतारा गया। इसके बाद निर्वाण दर्शन किए गए। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद 11.40 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद 11.55 बजे गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


डोली यात्रा मुखबा मार्कण्डेय के निकट देवी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और मंगलवार को मां गंगा की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। वहीं, भैयादूज पर 29 अक्तूबर को यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अक्तूबर को ही केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह 8:30 बजे बंद होंगे। इसके बाद बाबा की डोली को पहले पड़ाव रामपुर पहुंचाया जाएगा। 17 नवंबर को बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। 

इस बार रिकार्ड संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री

चार धाम यात्रा के प्रति लोगों में बढ़ती आस्था और चाक चौबंद यात्रा व्यवस्थाओं के चलते इस बार यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे।

बीते वर्षों से अब तक वर्ष 2011 में सर्वाधिक 9,47,259 तीर्थयात्री इन धामों तक पहुंचे थे, जबकि इस बार कपाट बंद होने से तीन दिन पहले ही 9,93,314 तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री की यात्रा कर चुके हैं। इसमें 5,27,742 यात्री गंगोत्री और 4,65,572 यात्री यमुनोत्री पहुंचे हैं। बीच में वर्ष 2012-13 की आपदा के बाद यात्रा में भारी गिरावट आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed