{"_id":"59e9a9714f1c1bcc538b819b","slug":"gangotri-dham-door-closed-for-winter-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
gangotri
- फोटो : amar ujala
अन्नकूट के पावन पर्व पर शुक्रवार को 11 बजकर 40 मिनट पर विधि-विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। आर्मी बैंड के गाजे- बाजों की धुन एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की अगवाई में मां गंगा मुखबा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
गोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, तीर्थपुरोहित सुधाशुं सेमवाल ने बताया कि 11:40 पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शनिवार को गंगा जी की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। शीतकाल में यहां आने वाले श्रद्धालु मुखबा में ही गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण धाम में अंतिम दर्शन को श्रद्धालु नहीं पहुंच सके।