फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Dussehra 2023 News Today Devotees Took Holy dip in Ganga Haridwar

Ganga Dussehra 2023: हरिद्वार में स्नान के लिए पहुंचे 20 लाख श्रद्धालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 30 May 2023 07:52 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 07:52 AM IST
सार

Ganga Dussehra 2023 Haridwar News: हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023 News Today Devotees Took Holy dip in Ganga Haridwar
हरिद्वार में गंगा दशहरे पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से हर की पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक करीब बीस लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर में चिलचिलाती धूप और शुभ मुहूर्त पर हरकी पैड़ी के घाट श्रद्धालुओं से पैक रहे।

विज्ञापन


गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान का सबसे बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी और आसपास गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमघट लगाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


सुबह 11.47 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक अभिजित मुहूर्त पर सर्वाधिक भीड़ उमड़ी। दोपहर की गर्मी और मुहूर्त होने से श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर डुबकी लगाई। दोपहर दो बजे तक करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। शाम छह बजे तक स्नान चला। एसएसपी अजय सिंह ने हर की पैड़ी एवं आसपास गंगा घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसएसपी ने कहा कि शाम छह बजे तक करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ganga Dussehra 2023: आज गंगा दशहरा पर मिल रहे पांच योग, ये है स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त

बच्चों का कराया मुंडन और दानपुण्य किया
श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। नाईसोता घाट पर सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ। जगह-जगह दोपहर तक ढोल की थाप सुनाई दी। बच्चों का मुंडन संस्कार के बाद परिवारजनों ने जरूरतमंदों का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिरों पर लगी रही भीड़
हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां चंडी देवी और मनसा देवी के दर्शन किए। मंदिरों में काफी भीड़ रही। रोप-वे टिकट के लिए मारामारी रही और श्रद्धालुओं को टिकट के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। टिकट के बाद भी अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

देर रात तक बाजारों में रही रौनक
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। होटल, धर्मशालाएं और लॉज पैक रहे। सोमवार रात से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। मंगलवार को अपर रोड पर काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाजारों से जरूरत की सामग्री की खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में चहल पहल होने से व्यापारी काफी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed