{"_id":"6ab540f56277b0e6b60ab2d7","slug":"gang-running-marriage-scam-busted-five-arrested-including-bride-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 09:03 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:03 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। उनके पास से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाता था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और घर में रखे नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। उनके पास से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।