फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganesh Chaturthi Mela Youth Injures Himself With Knife Referred to AIIMS in Critical Condition Roorkee News

रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, गंभीर हालत

Tue, 15 Sep 2026 12:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 15 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी मेले में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए उत्सव का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक के घायल होते ही मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Mela Youth Injures Himself With Knife Referred to AIIMS in Critical Condition Roorkee News
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गणेश चतुर्थी के उल्लास के बीच सोमवार को गणेशपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने मेले में लगी एक दुकान से करीब दस रुपये का चाकू खरीदा था। कुछ ही देर बाद उसने अचानक अपनी गर्दन पर वार कर लिया। वार के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और खून बहने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत नाजुक देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल अपने वाहन से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायल युवक ने अपना नाम अरमान और पता मजदूर बस्ती, दिल्ली बताया है। हालांकि वह घटना के संबंध में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, उत्तराखंड समेत छह राज्य करेंगे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी जांच की। प्रारंभिक परीक्षण में गर्दन की श्वास नली और प्रमुख नसों को गंभीर क्षति नहीं होने की बात सामने आई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed