Gandhi Jayanti 2020 : संवरने लगा है बापू का मंदिर, नवंबर तक काम होगा पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल जिला मुख्यालय से सिर्फ चार किमी दूर स्थित ताकुला में गांधी मंदिर अब संवरने लगा है। 15 जून 1929 को जिस भवन का महात्मा गांधी ने खुद शिलान्यास किया था, उसे अब उनकी याद में संवारा जा रहा है।
Gandhi Jayanti 2020: 1915 में पहली बार गुरुकुल आए थे बापू, यहीं मिली थी महात्मा की उपाधि
आसपास के लोग इसे गांधी मंदिर के नाम से जानते हैं। कुछ वर्षों में देखरेख के अभाव में इस भवन के चारों ओर झाड़ी उग गई और भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर शियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से भवन की मरम्मत की जा रही है।
बता दें कि पहले गांधी मंदिर तक पैदल रास्ता हुआ करता था। लेकिन अब मुख्य मार्ग से गांधी मंदिर तक वाहन जाने के लिए आरसीसी का निर्माण कर दिया गया है। वर्तमान में गांधी मंदिर में रंगाई पुताई का काम चल रहा है। साथ ही भवन को आकर्षित भी बनाया जा रहा है।
2017 में शुरू किया था गांधी मंदिर के जीर्णोद्धार का काम
बता दें कि एडीबी ने वर्ष 2017 में गांधी मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया था। बाद में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था, लेकिन 2020 में कुमाऊं आयुक्त के आदेश के बाद काम तेजी से शुरू करा दिया गया है। कुछ दिन पहले कमिश्नर अरविंद ह्यांकी ने स्वयं ताकुला जाकर काम का निरीक्षण किया था और एडीबी को जल्द से जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
प्रस्ताव के अनुसार एडीबी की ओर से गांधी मंदिर का जीर्णोद्धार के अलावा मुख्य मार्ग से गांधी मंदिर तक 450 मीटर आरसीसी का बेस बनाया गया है। साथ ही सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है। यह काम सितंबर में ही पूरा करना था। लेकिन अब तक 60 प्रतिशत काम हो पाया है। शेष काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
- एचसी शर्मा, इंजीनियर, एडीबी नैनीताल