फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gandhi jayanti 2018 Gandhi kutiya bad condition in almora

गांधी जयंती: जिस जगह बैठकर बापू ने बनाई थी स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीति, आज बदहाल है वो 'आशियाना'

Tue, 02 Oct 2018 01:57 PM IST
नवीन भट्ट/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
नवीन भट्ट/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Tue, 02 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Gandhi jayanti 2018 Gandhi kutiya bad condition in almora
गांधी कुटिया

उत्तराखंड राज्य बनने के 18 साल बाद भी यहां ताड़ीखेत प्रेम विद्यालय के पास स्थापित गांधी कुटिया उपेक्षा का दंश झेल रही है। महापुरुषों के नाम पर राजनीतिक रोटियां तो बहुत सेंकी जाती हैं, लेकिन उनकी याद में बने स्मारकों को भुला दिया जाता है। देश को आजाद कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1929 में तीन दिवसीय प्रवास पर यहां ताड़ीखेत पहुंचे और उन्होंने आजादी के दीवानों में जमकर जोश भी भरा था।      

विज्ञापन


देश को ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1920 के बाद से सक्रिय हो गए थे। आजादी को लेकर जनसमर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रपिता 1929 में राष्ट्र भ्रमण के तहत यहां ताड़ीखेत पहुंचे। उनके ठहरने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रेम विद्यालय के पास मात्र तीन दिनों के भीतर उनके लिए कुटिया बना दी थी। वह 17 से 19 जून तक यहां रहे।

विज्ञापन

रख रखाव के अभाव में यह जीर्ण-शीर्ण हालत में है

उस वक्त के जानेमाने आंदोलनकारी स्व. गोविंद बल्लभ पंत, हरगोविंद पंत, स्व. मोहन लाल शाह, देव सिंह कुवार्बी, हरी दत्त कांडपाल, राम दत्त पांडे, बद्रीदत्त पांडे सहित तमाम बड़े आंदोलनकारियों ने गांधी जी की अगवानी की। गांधी जी के जाने के बाद इस स्थान पर आंदोलन की लड़ाई की रणनीति बनने लगी।

वहां आंदोलनकारियों को प्रशिक्षण तक दिया जाता था। यहां आंदोलन की अलख जलाने के बाद महात्मा गांधी कौसानी के लिए रवाना हो गए। आजादी के बाद से ही ऐतिहासिक गांधी कुटिया उपेक्षा का दंश झेल रही है। रख रखाव के अभाव में यह जीर्ण-शीर्ण हालत में है।       

ब्लॉक प्रमुख रहते मैंने दो अक्तूबर की पूर्व संख्या पर मशाल जुलूस की प्रथा शुरू की है। विधायक बनने के बाद कुटिया का जीर्णोद्धार कराया। हाल ही में केएमवीएन के माध्यम से भी कुटिया का कुछ जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रशासन को भी ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण की पहल करनी चाहिए।
करन माहरा, विधायक रानीखेत।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed