फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gandhi jayanti 2018 bjp tiranga yatra in uttarakhand cm trivendra tribute to bapu 

सीएम त्रिवेंद्र ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, तिरंगा यात्रा से चुनावी मोड में आई भाजपा

Tue, 02 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Gandhi jayanti 2018 bjp tiranga yatra in uttarakhand cm trivendra tribute to bapu 
गांधी जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते सीए त्रिवेंद्र सिंह रावत

गांधी जयंती के मौके पर मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य भी देश को गांधी जी के बताए रास्ते पर ले जाना है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता पद यात्रा के माध्यम से गांधी जी के आदर्श विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेशभर में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डोईवाला ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। संत निरंकारी मंडल से जुड़े स्वयंसेवकों ने ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन और उसके आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं हल्द्वानी में भी सफाई महाअभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर 150 किमी की पद यात्रा 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को भाजपा पद यात्राओं के जरिये मनाएगी। आज दोपहर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला ब्लाक के थानों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट हल्द्वानी से पद यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। 150वीं जयंती पर भाजपा हर विधानसभा में 150 किमी पद यात्रा करेगी। 

पदयात्रा में कार्यकर्ता हर दिन 10 किमी का सफर तय करेंगे। डॉ.भसीन ने बताया कि सरदार पटेल के जन्मदिन  31 अक्टूबर को पूरे देश के समान उत्तराखंड में भी विभिन्न स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा।
 

चुनावी मोड़ में आई भाजपा,  निकाली तिरंगा यात्रा              

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गई है। मंगलवार सुबह गांधी जयंती के अवसर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। 

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने बताया कि,  भगत सिंह चौक के पास स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां से यात्रा लेबर कॉलोनी, बंगाल कॉलोनी, वर्कर हॉस्टल सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed