फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gambhir and Devraj once again brought glory to Uttarakhand

Dehradun News: गंभीर और देवराज ने फिर रोशन किया उत्तराखंड का नाम

Tue, 13 May 2025 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gambhir and Devraj once again brought glory to Uttarakhand
उत्तराखंड के क्रिकेट खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और देवराज पाल भले ही अपनी आंखों से देख नहीं पाते, लेकिन अपने हुनर के दम पर समय-समय पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते आ रहे हैं। एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए हुआ है।
विज्ञापन


बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-20 शृंखला सोमवार से शुरू हो गई है, जो 16 मई तक चलेगी। इसमें दोनों खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों का चयन ब्लाइंड क्रिकेट की नागेश ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में किया जा चुका है। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम में उत्तराखंड के दो खिलाड़ी एक साथ देश के लिए खेले। दोनों खिलाड़ी देवराज और गंभीर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के छात्र हैं। इनके कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि देवराज बी-1 श्रेणी के खिलाड़ी हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखता। वह अपनी तेज गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते हैं। उनकी खासियत है कि वह फिट हैं और बहुत तेजी के साथ बाल तक पहुंचते हैं। जबकि गंभीर बी-2 श्रेणी के खिलाड़ी हैं और अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। तेज बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए उनका चयन टीम में हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed