फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gairsain is good for capital, says governor.

बोले महामहिम, गैरसैंण राजधानी बनने लायक

Sat, 18 Apr 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
gairsain is good for capital, says governor.

राज्यपाल केके पॉल ने शुक्रवार को अपने पहले दौरे में गैरसैंण को उपयुक्त बताकर उत्तराखंड की राजधानी पहाड़ में बनाने के हिमायतियों को खुश कर दिया। राज्यपाल ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा भवन, विधायक और अधिकारी आवास का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने निर्माणाधीन परिसर को पौधरोपण से ग्रीन विधानसभा बनाने का सुझाव दिया। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने गैरसैंण को राजधानी माना, यह उचित था।

लोगों में रहा उत्साह
राज्यपाल के पहली बार गैरसैंण पहुंचने पर लोगों में भी खासा उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में विकास से पलायन रुकेगा। राज्यपाल ने ऊर्जा निगम और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा भवन में बिजली और पानी सहित अन्य कार्य जल्द होने चाहिए ताकि विधानसभा भवन का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन


इसके उपरांत राज्यपाल ने ब्लॉक सभागार आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में लघु उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिए।

विधानसभा उपाध्यक्ष भी पहुंचे
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने केंद्र से मिलने वाली बीआजीएफ सहित अन्य योजनाओं को शुरू करने की मांग रखी। मैखुरी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं में कटौती से पहाड़ का विकास बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख राकेश वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, डीएम अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।


पिथौरागढ़ भी पहुंचे महामहिम
उधर, पहली बार मुनस्यारी पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पॉल यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों के स्वागत से अभिभूत दिखे। गवर्नर ने स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित स्थानों पर मोबाइल वाहन से चिकित्सा उपलब्ध कराने और महिला डॉक्टर की नियुक्त के निर्देश दिए। उन्होंने कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड का नाम गढ़वाल-कुमाऊं रोड रखने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed