{"_id":"a4d174b46f5a772c64293f7d7a25d796","slug":"gairsain-development-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैरसैंण विकास परिषद' के गठन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैरसैंण विकास परिषद' के गठन का फैसला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 May 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के विकासखण्ड गैरसैंण और जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड चौखुटिया को शमिल कर 'गैरसैंण विकास परिषद' गठित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सचिव आवास डीएस. गर्ब्याल ने बताया है कि गैरसैंण विकास परिषद गैरसैंण में विधानसभा भवन के निर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र में अवस्थापना विकास से संबन्धित योजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन कराएगी।
विज्ञापन
परिषद का कार्यक्षेत्र सुनिश्चित
इस क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न निधियों से प्राप्त धनराशि के समुचित उपयोग होने की भी समीक्षा परिषद करेगी।
इस क्षेत्र में नियोजित विकास हेतु परिषद आवश्यकता अनुसार नई योजनाएं तैयार करने एवं जन समस्याएं के निस्तारण की कार्य योजना तैयार कर संस्तुति सहित शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
शासन द्वाना नामित होंगे अध्यक्ष
सचिव आवास ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष एवं सह अध्यक्ष शासन द्वारा नामित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक, प्रमुख सचिव वित्त, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, ऊर्जा, सिंचाई, आवास के नामित प्रतिनिधि (जो अपर सचिव से कनिष्ठ न हों) जनपद चमोली एवं अल्मोड़ा के जिलाधिकारी, नगर एवं ग्राम्य नियोजन विभाग के वरिष्ठ नगर नियोजक, नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष, गैरसैंण एवं चौखुटिया के ब्लाक प्रमुख को सदस्य बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त शासन द्वारा नामित 10 महानुभाव भी परिषद में सदस्य होंगे। परिषद में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी सदस्य सचिव होगा।