{"_id":"68b341071c00fa21ce0e1e6c","slug":"gairsain-dead-baby-born-mother-also-died-in-shock-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gairsain: सीएचसी में मृत जन्मा बच्चा, भनक लगते ही सदमे में प्रसूता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gairsain: सीएचसी में मृत जन्मा बच्चा, भनक लगते ही सदमे में प्रसूता की भी मौत
Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गैरसैंण
अमर उजाला नेटवर्क, गैरसैंण
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
सार
इसकी जानकारी जब उसे मिली तो वह सदमे से बेहोश हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सीएचसी में शनिवार को एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी जब उसे मिली तो वह सदमे से बेहोश हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घंडियाल मल्ला गांव की सु्शीला (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे हुआ लेकिन बच्चा मृत था।
विज्ञापन
इसकी भनक महिला को कुछ देर बाद मिली तो वह सदमा लगने से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसे होश आया लेकिन वह विलाप कर फिर बेहोश होने लगी। जिस पर उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया। कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि महिला मृत अवस्था में अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन