फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gairsain assembly session second day

उत्तराखंड विधानसभाः बिना चर्चा के पारित किए गए 18 विधेयक

Fri, 18 Nov 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गैरसैंण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, गैरसैंण Updated Fri, 18 Nov 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
gairsain assembly session second day
gairsain - फोटो : amar ujala

विधानसभा सदन के आखिरी दिन उत्तराखंड सरकार द्वारा बिना चर्चा के 18 विधेयक पा‌रित किए गए। इसके बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत सदन में गैरसैंण का संकल्प रखेंगे।  दूसरे दिन विपक्ष सदन से नदारद दिखा। बिना विपक्ष के ही सदन की कार्यवाही शुरू की गई।

विज्ञापन


गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दूसरे और आखिरी दिन सदन की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया को संबोधित किया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वह गैरसैंण को जिला या राजधानी बनाने के मामले में कुछ नहीं बोले, लेकिन गैरसैंण के लिए कई घोषणाएं कर डाली। रावत ने कहा कि गैरसैंण में सड़क सुविधाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैरसैंण के पास एक हवाई अड्डा बनेगा। यहां अवस्‍थापन निगम का गठन होगा। इस दौरान रावत ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह गैरसैंण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। मीडिया से मुखातिब होने के बाद सदन की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा भवन में पहली बार शुरू हुए विशेष सत्र के पहले ही दिन राजधानी के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। वेल में नारेबाजी के बीच विपक्ष ने सवाल दागे कि सरकार गैरसैंण पर स्थिति साफ करे। नेता विपक्ष अजय भट्ट ने साफ किया सरकार गैरसैंण में राजधानी पर जो भी निर्णय लेगी, वह उसके साथ खड़े हैं।

इस बीच विपक्ष के शोर-शराबे और हंगामे के बीच  सरकार अपना काम निपटाती रही। भोजनवकाश के बाद गैरसैंण के मसले पर सरकार से क्षुब्ध विपक्ष ने शेष सत्र का बायकाट कर दिया। इस बीच सरकार ने सदन में विपक्ष की अनुपस्थिति में कई विधेयक और संकल्प प्रस्ताव पास किए। सदन में 1507 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पेश कर दिया गया।

राजधानी के मुद्दे पर भराड़ीसैंण विधानभवन में बृहस्पतिवार को हंगामे के साथ सत्र शुरू हुआ। विपक्ष के गैरसैंण को स्थायी या अस्थायी (ग्रीष्मकालीन) राजधानी घोषित करने की मांग के बीच पहले सत्र में जमकर हंगामा हुआ। सरकार विपक्ष के गैरसैंण पर स्थिति साफ करने से बचती दिखी। पीठ से आदेश के बाद विपक्ष प्रश्नकाल चलाने को राजी हो गया।


प्रश्न के संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विपक्ष ने कुछ सेकंड के लिए सांकेतिक बहिर्गमन किया। शून्य काल में विपक्ष गैरसैंण पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर अड़ा रहा। उधर, ट्रेजरी बेंच ने विपक्ष के वेल में हंगामे के बीच अपने आठ विधेयक पटल पर रख अपना बिजनेस निपटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed