Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   G20 Summit Ramnagar: Foreign guests will do jungle safari and know biodiversity of Corbett National Park

G20 Summit Ramnagar: जी20 सम्मेलन का समापन, चार प्रमुख बीमारियों पर मंथन के बाद लौटे 18 देशों के 51 मेहमान

Thu, 30 Mar 2023 05:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

G20 Summit in Ramnagar Update:  सम्मेलन खत्म होने के बाद डेलीगेट्स ने जंगल सफारी कर प्रकृति का भरपूर आनंद लिया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट लाया गया। जहां से लगभग पांच बजे सभी मेहमान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
G20 Summit Ramnagar: Foreign guests will do jungle safari and know biodiversity of Corbett National Park
रामनगर में जी-20 में आए मेहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय जी20 सम्मेलन का गुरुवार को समापन हो गया। वैश्विक महामारी समेत चार प्रमुख बीमारियों पर मंथन के बाद 18 देशों के 51 मेहमान वापस लौट गए। 

विज्ञापन


सम्मेलन खत्म होने के बाद डेलीगेट्स ने जंगल सफारी कर प्रकृति का भरपूर आनंद लिया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट लाया गया। जहां से लगभग पांच बजे सभी मेहमान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


G-20 Ramnagar: 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने चार एजेंडों पर किया मंथन, तैयार किया कॉन्सेप्ट नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में जी20 सम्मेलन के तहत प्रधान वैज्ञानिक सलाहकारों की बैठक का आयोजन हुआ था। मेहमानों के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कलाकारों द्वारा ढोल दमाऊ और छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। सूक्ष्म जलपान के बाद लगभग पांच बजे सभी डेलिगेट्स स्पाइस जेट के एंटीआर-90 बंबार्डियर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

Corbett National Park: जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमानों को हुए बाघ के दर्शन, जंगल सफारी कर हुए गदगद, तस्वीरें

Trending Videos

G20 Summit Ramnagar: Foreign guests will do jungle safari and know biodiversity of Corbett National Park
कॉबेर्ट पार्क में सफारी के लिए जाते विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

चार मुद्दो पर रहा फोकस

बता दें कि समिट में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रतिनिधियों ने वर्तमान में आई वैश्विक महामारी सहित चार प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। गोलमेज बैठक में बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर, विशिष्ट वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समन्वय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) में विविधता, समानता, समावेश और पहुंच की सुविधा तथा समावेशी, सतत और कार्य-उन्मुख वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति संवाद के लिए एक संस्थागत व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed