फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   G-20 Two programs will be held in Rishikesh Uttarakhand Will be organized in May June 2023

G20: योगनगरी ऋषिकेश में होंगे जी-20 के दो कार्यक्रम, उत्तराखंड में नागरिकों की सहभागिता के लिए जुटे भाजपाई

Sat, 10 Dec 2022 08:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Dec 2022 08:27 PM IST
सार

एक दिसंबर से भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली है। इसके तहत 18वां शिखर सम्मेलन 2023 में भारत में होगा। इस सम्मेलन के उपलक्ष्य में देश भर के 56 स्थानों पर आयोजन होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि देश में जिन 56 स्थानों पर जी-20 के कार्यक्रम होने हैं, उनमें से दो कार्यक्रम उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश में होंगे।

विज्ञापन
G-20 Two programs will be held in Rishikesh Uttarakhand Will be organized in May June 2023
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) के दो आयोजनों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। ये दोनों आयोजन मई व जून 2023 में ऋषिकेश में होंगे। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने दी।

विज्ञापन


बैठक में एक पूरा सत्र जी-20 के कार्यक्रमों को लेकर समर्पित रहा। उत्तराखंड को दो कार्यक्रमों की मेजबानी मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। बता दें कि एक दिसंबर से भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली है। इसके तहत 18वां शिखर सम्मेलन 2023 में भारत में होगा। इस सम्मेलन के उपलक्ष्य में देश भर के 56 स्थानों पर आयोजन होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि देश में जिन 56 स्थानों पर जी-20 के कार्यक्रम होने हैं, उनमें से दो कार्यक्रम उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश में होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, ये दो कार्यक्रम भव्य हों, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नागरिकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IMA POP 2022:  सरहद की हिफाजत की ली सौगंध, तस्वीरों में देखें युवा अफसरों का देश की रक्षा के लिए उत्साह

जी-20 का ये उद्देश्य, 19 देश में शामिल
दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था का एक मंच है। इसमें 19 देश शामिल हैं। इन देशों में भारत के अलावा जापाना, रूस, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंडो
नेशिया, फ्रांस, जर्मनी, मेक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली व चीन देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed