फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक धर्मस्थल की आपत्तिजनक फोटो टैग करने से रामनगर में मचा बवाल शनिवार को और बढ़ गया।
आरोपी राजीव शर्मा की गिरफ्तारी बाद दो समुदाय के लोग सड़कों पर आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और बवाल हुआ। कुछ हवाई फायर भी किए गए।
बवालियों ने पुलिस की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। हालात काबू करने को पुलिस और पीएसी ने भी हवाई फायर किए।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली
शुक्रवार को देर रात फोटो टैग करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के प्रयास कि बाद मामला कुछ शांत हो गया था। लेकिन शनिवार सुबह भाजयुमो कार्यकर्ता कोतवाली में धरना देने लगे।
उनकी मांग थी कि नगर में तोड़फोड़ और बवाल करने वालों करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
इस धरने की खबर मिलते ही दूसरे संप्रदाय के सैकड़ों लोग भी कोतवाली परिसर में जमा हो गए जिससे माहौल गरमा गया। धीरे-धीरे नगर में दोनों समुदाय के लोग जमा होने लगे। उनके बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
दोनों पक्षों में फायरिंग, पथराव
भवानीगंज में दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह हवाई फायरिंग करके बेकाबू भीड़ को तितर-बितर किया। मामला फिर भी शांत नहीं हुआ।
बवालियों ने सीओ भवाली और एसडीएम धारी की गाड़ी के साथ ही पीएसी के ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाले जा रहे शांति मार्च को भी पुलिस ने रोक दिया।
एडीजी रामसिंह मीणा के निर्देश पर एसएसपी विम्मी सचदेवा और अन्य अधिकारियों की फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर खुराफातियों को देखते ही सलाखों के पीछे डालने की चेतावनी पर स्थित काबू में आई।
हरिद्वार के एसएसपी ने नैनीताल पहुंच संभाला मोर्चा
डीजीपी बीएस सिद्धू के निर्देश पर मामला संभालने को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रामसिंह मीणा और हाल में नैनीताल से गए एसएसपी हरिद्वार डा. सदानंद दाते फोर्स के साथ रामनगर पहुंच गए। देर शाम डीजीपी स्वयं वहां पहुंचे।
कुमाऊं कमिश्नर एके नयाल ने भी वहां पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
सुबह से नगर में बवाल शुरू होने के कारण नगर का बाजार नहीं खुल पाए।
पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दूसरी ओर इस मामले में फेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी राजीव शर्मा निवासी गुलरघट्टी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजीव के खिलाफ धर्म स्थल की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर टैग करने की शिकायत मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों शुक्रवार को कोतवाली में की थी।
पुलिस ने इसे हल्के में लिया और रामनगर में बवाल हो गया था। बवालियों ने एक बस और दुकानों में तोड़फोड़ कर डाली थी। दो बाइकें फूंक दी थी।