फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   funeral of Gurkha regiment martyr viks gurung rishikesh

नौशेरा लाम सेक्टर में शहीद विकास गुरुंग का हुआ अंतिम संस्कार, लगे शहादत के नारे

Mon, 18 Jun 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 18 Jun 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
funeral of Gurkha regiment martyr viks gurung rishikesh
Vikas Gurung, Funeral - फोटो : amar ujala

जम्मू कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में शहीद हुए गोरखा रेजीमेंट के राइफलमैन विकास गुरुंग की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ी। पूर्णानंद घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद विकास का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश जाकर शहीद जवान विकास गुरुंग की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी।
विज्ञापन


जिसके बाद गुमानीवाला से गांव से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान विकास अमर रहे के नारे लगाए गए। अंतिम यात्रा श्यामपुर हरिद्वार मार्ग से होते हुए पूर्णानंद घाट मुनि की रेती के लिए रवाना हुई। मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानें बंद रखी गईं। दोपहर बाद पूर्णानंद घाट पर शहीद विकास का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को गुमानीवाला स्थित घर पहुंचा

funeral of Gurkha regiment martyr viks gurung rishikesh
Vikas Gurung - फोटो : file photo
वहीं शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को गुमानीवाला स्थित उनके घर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शहीद विकास के पार्थिव शरीर को देखते ही उनकी मां बीना गुरुंग और बहन पूनम गुरुंग समेत अन्य परिजन फफक-फफक कर रोने लगीं।

दोपहर करीब डेढ़ बजे हवाई जहाज से शहीद विकास गुरुंग का पार्थिव शरीर देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट पहुंचा। इसके बाद सैन्य अधिकारी वाहन से शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर गुमानीवाला श्यामपुर स्थित घर पहुंचे।

शहीद का पार्थिव शरीर गुमानीवाला पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, विकास तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं, भारतीय सेना के समर्थन में भी नारे लगाए गए। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed