फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fugitive accused of 18 crore tax evasion arrested Tax Department Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: 18 करोड़ टैक्स चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई माह से राज्य कर विभाग संग खेल रहा था आंख मिचौली

Mon, 23 Oct 2023 02:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

जीएसटी चोरी का आरोपी शाहनवाज हुसैन फरार हो गया था। जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था, जो जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई को खोला गया।  बड़ी टैक्स चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित कर खुफिया सूचना एकत्र की।

विज्ञापन
Fugitive accused of 18 crore tax evasion arrested Tax Department Dehradun Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा रुद्रपुर की टीम ने 18 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आयुक्त राज्य कर डॉ. अहमद इकबाल के निर्देशन में चार मार्च को राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा रुद्रपुर के अधिकारियों ने जसपुर के लकड़ी कारोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रांसपोर्टर्स, अधिवक्ताओं व चार्टर्ड एकाउंटेंट के दफ्तरों पर एक साथ छापा मारा था, जिसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड जीएसटी की चोरी पकड़ी गयी थी।

विज्ञापन

इस मामले में आरोपी शाहनवाज हुसैन फरार हो गया था। जिला प्रशासन के सहयोग से घर को सील कर दिया गया था, जो जिला प्रशासन की मौजूदगी में ही 15 मई को खोला गया। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैक पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड, मुहरें, कांटा पर्चियां, मोबाइल फोन आदि अभिलेख मिले थे। कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाए गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को कार्रवाई के दौरान सील कर दिया गया था। अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, सीसीटीवी डाटा बरामद किया गया। जिसका पांच माह तक विश्लेषण किया गया। विशेष अनुसंधान शाखा रुद्रपुर की टीम ने बड़ी टैक्स चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित कर खुफिया सूचना एकत्र की। रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

कार्रवाई में ये अधिकारी हुए शामिल

अपर आयुक्त कुमाऊं जोन राकेश वर्मा की देखरेख में संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा ठाकुर रणवीर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विशेष शाखा रजनीश यशवस्थी ने कार्रवाई कराई। टीम में सहायक आयुक्त राहुल कांत आर्या, राज्य कर अधिकारी अनिल सिंह चौहान, नवीन कांडपाल, मुकेश पांडे, संदीप अरोड़ा, सुनीत श्रीवास्तव, कुशल रौतेला, मितेश्वर आनंद, प्रशासनिक अधिकारी विशाल अग्रवाल, संजय उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक कुसुम शामिल थे।

ये भी पढ़ें...दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया

राज्य कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग प्रोत्साहन के लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना चला रहा है। इससे जहां जीएसटी बिल लेने वालों की संख्या बढ़ी है, तो दूसरी ओर प्रदेश में राजस्व बढ़ोतरी भी हो रही है। कर चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. अहमद इकबाल, आयुक्त, राज्यकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed