{"_id":"6643f21c29d15a6046b3addbab429a0e","slug":"frustrated-by-the-disease-farmer-suicides","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग किसान ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग किसान ने खुद को गोली मारी
अमर उजाला, बाजपुर
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर में बीमारी से तंग आकर 52 वर्षीय किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक का गुरुवार को रुद्रपुर के एक अस्पताल में ऑपरेशन होना था।
सीटी जीसी टम्टा ने बताया कि बुधवार रात गांव गुमसानी निवासी लखविंदर सिंह परिवार के साथ भोजन कर रहा था। उसकी पत्नी रोटी लेने के लिए रसोई में गई थी।
पढें, जॉन गाड़ी में बैठकर गाता है 'गॉड साँग'...
लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी
इसी बीच उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही रिश्तेदार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस टीम गुमसानी पहुंच गई। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।
पढें, नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा 'सापा'
विज्ञापन
पीजीआई में भी इलाज चला
लखविंदर के चचेरे ससुर सतनाम सिंह रंधावा ने बताया कि उसका छह माह पहले चंडीगढ़ के पीजीआई में भी इलाज चला था।
दो दिन पहले लखविंदर अपनी पत्नी बीना और ससुर रघुवीर सिंह रंधावा के साथ रुद्रपुर स्थित एक अस्पताल में जांच कराकर आया था। बृहस्पतिवार को उसका आपरेशन होना था। मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है।