फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   From the new year, the residents will not get food in Nari Niketan

नए साल से नारी निकेतन में संवासनियों को नहीं मिलेगा भोजन

Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
From the new year, the residents will not get food in Nari Niketan
नारी निकेतन में संवासनियों को नए साल से भोजन नहीं मिलेग। इसके लिए बीते चार साल से नारी निकेतन में खाना आपूर्ति कर रहे क्रिश्चन अस्पताल (लेमन अस्पताल) हर्बटपुर ने नारी निकेतन प्रबंधन को मेल कर सेवा बंद करने की बात कहीं है। ऐसे में नारी निकेतन की संवासनियों पर एक जनवरी से भोजन का संकट मंडराने लगेगा।
विज्ञापन

एमओयू साइन नहीं होने से अस्पताल को अप्रैल माह से बजट नहीं मिला है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय तक सेवाएं जारी रखना अब मुमकिन नहीं है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है यहां लगभग 140 संवासिनियों के लिए तीन समय का खाना भेजा जाता है। खाना आपूर्ति व कर्मचारियों के वेतन सहित इसमें प्रति माह लगभग दस लाख रुपये खर्चा आता है। ऐसे में अप्रैल से पैसा नहीं मिलने के कारण अस्पताल प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। अस्पताल के प्रोजेक्ट मैनेजर रॉबर्ट कुमार ने बताया कि इस संबंध में नारी निकेतन प्रबंधन को मेल कर सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार एमओयू साइन के लिए कहा गया, लेकिन नारी निकेतन प्रबंधन की ओर से इस ओर कोई कदम नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में विधानसभा चुनाव के चलते अगले महीने से आचार संहिता लगने के बाद बाद एमओयू फिर से लटक जाएगा। इसलिए अब अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed