फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friendship Four friends killed a friend while drinking alcohol In haridwar

दोस्त बने दोस्त के कातिल: शराब पीने के दौरान आपस में हुई कहासुनी, चार ने मिलकर एक साथी को मौत के घाट उतारा

Wed, 24 Aug 2022 05:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी ( हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी ( हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 05:54 PM IST
सार

शाहपुर निवासी अभिषेक (20) व उसके चार दोस्त मंगलवार की शाम को पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में चारों साथियों ने मारपीट करने के बाद अभिषेक को गंगा में फेंक दिया।

विज्ञापन
Friendship Four friends killed a friend while drinking alcohol In haridwar
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठकर शराब पीने को लेकर चार दोस्तों में कहासुनी और मारपीट हो गई। तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और शव गंगा में फेंक दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीआरएफ की गोताखोरों की टीम मृतक के शव की खोजबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


पथरी पुलिस के मुताबिक शाहपुर निवासी अभिषेक (20) मंगलवार शाम गांव के शुभम, कृष्ण और रोहित के साथ पुरानी कुंडी स्थित गंगा किनारे गया था। चारों दोस्त हैं। वहां चारों गंगा किनारे बैठ गए। शराब पीने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। तीनों दोस्तों ने मिलकर अभिषेक को चाकुओं से गोद दिया। उसकी मौत होने पर उन्होंने शव छिपाने की नियत से गंगा में बहा दिया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के मुताबिक जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि अभिषेक मंगलवार शाम तीन दोस्तों के साथ पुरानी कुंडी की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती बरती तब चारों ने उगल दी पुलिस के सामने सच्चाई

इसके बाद अभिषेक के भाई छोटू उर्फ जयंत ने उसके तीनों दोस्तों से भाई के बारे में पूछताछ की। दोस्त ठीक से जवाब नहीं दे सके। जयंत को तीनों दोस्तों पर शंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने अभिषेक के तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो तीनों पुलिस को बरगलाते रहे लेकिन जब सख्ती बरती गई तो उन्होंने अभिषेक की हत्या कर राज उगल दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ने मिलकर अभिषेक को चाकू मारा।

उसकी मौत होने पर शव को गंगा में बहा दिया। सूचना पर पुलिस गोताखारों की टीम के साथ घटना स्थल पहुंची और शव की खोजबीन की लेकिन शव का पता नहीं चल सका। मृतक के भाई छोटू उर्फ जयंत की तहरीर पर आरोपी शुभम, कृष्ण और रोहित निवासी शाहपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड आपदा: सरखेत में मलबे में दबे मिले दो शव, लापता लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed