{"_id":"6668ce423d053ac1140c35c4","slug":"friend-forced-me-to-change-my-religion-case-filed-dehradun-news-c-5-1-drn1030-432810-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सहेली ने अश्लील फोटो लेकर वायरल करने का दिखाया डर, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सहेली ने अश्लील फोटो लेकर वायरल करने का दिखाया डर, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
Wed, 12 Jun 2024 01:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:12 PM IST
सार
अश्लील फोटो लेकर वायरल करने का डर दिखाकर युवती ने अपनी ही सहेली पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक निजी कॉलेज में पढ़ रही युवती पर उसकी समुदाय विशेष की सहेली ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। वह नहीं मानी तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं अपने रिश्ते गैंगस्टर से बताकर उसे मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर समुदाय विशेष की युवती पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले में देहरादून की रहने वाली एक युवती ने रायपुर थाने में शिकायत की है। बताया कि उसके कॉलेज में जम्मू कश्मीर की रहने वाली मुबीना यूसुफ नाम की युवती उसकी सहेली है। दोनों आपस में काफी समय से बातचीत करते थे। इस बीच उसने युवती की अश्लील फोटो भी ले ली।
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी
इसका उसे पता ही नहीं चला। युवती के अनुसार मुबीना ने उससे अपने धर्म को सबसे अच्छा बताया और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। कहने लगी कि वह अपने धर्म में रसूखदार युवक से निकाह करा देगी। लगातार इसी तरह से वह उस पर दबाव बना रही थी। एक दिन तंग आकर युवती ने मुबीना से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर मुबीना आग बबूला हो गई और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। यही नहीं उसने अपने संबंध गैंगस्टर अंशु यादव उर्फ अंशु बामडालिया निवासी गुरुग्राम और उसके साथी मनीष यादव से बताए। मुबीना इनके हाथों युवती को मरवाने की धमकी देने लगी।
ये भी पढ़ें...Exclusive: अब चार गुना बैकअप देगी मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी, वैज्ञानिकों ने निकाला इस समस्या का हल
आरोप है कि इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी। दबाव डाला कि वह समुदाय विशेष के लड़के से शादी करेगी तभी उसके फोटो डिलीट करेगी। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मुबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।I