फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FRI contract worker's daughter hanged

एफआरआई के संविदा कर्मी की बेटी ने लगाई फांसी

Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
FRI contract worker's daughter hanged
एफआरआई के संविदा कर्मचारी की बेटी का शव बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्राथमिक पड़ताल के बाद इसे आत्महत्या मान रही है। बताया जा रहा कि युवती को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांटा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि लैंस रोड एफआरआई में मुकेश का परिवार रहता है। मुकेश बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि पत्नी अपनी सिलाई की दुकानचली गई। घर में बेटी तानिया अरिया (20) और उसका भाई था। दिन में भाई ने देखा तो तानिया कमरे में फांसी पर लटकी थी।
विज्ञापन

उसने पिता को बुलाया और शव को फंदे से उतारा। दून अस्पताल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने तानिया को डांट दिया था, इसके बाद वह गुमसुम रहने लगी थी। बृहस्पतिवार को जब सब चले गए तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed