फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fresh voter lok sabha election

फ्रेश वोटर ऐसे तौल रहे हैं दलों का वजन

Mon, 21 Apr 2014 04:37 PM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Apr 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
fresh voter lok sabha election

देहरादून के इन आठ युवाओं का यह ग्रुप पहले भाजपा कार्यालय में मिला था। फिर कांग्रेस भवन में सभागार के अंदर।

विज्ञापन


एक दिन इसे सपा कार्यालय और बसपा के ईसी रोड स्थित चुनाव कार्यालय में बैठे देखा। इसके बाद यह उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय परिसर में बैठा मिला।

फिर इन लड़कों को आम आदमी पार्टी (आप) के घोषणा पत्र की समीक्षा करते उज्जवल रेस्टोरेंट में देखा। पहली बार इन्हें भाजपा के नव मतदाता जोड़ो अभियान का एक हिस्सा माना था।

लेकिन ये लड़के जब कई कार्यक्रमों में दिखे तो उत्सुकतावश इनसे पूछ लिया कि उनका हर कार्यक्रम में मिलने का राज क्या है? जवाब गालिब का यह शेर था-‘चलता हूं थोड़ी दूर हर एक तेज-रौ के साथ-पहचानता नहीं हूं अभी राहबर को मैं।’
विज्ञापन


सभी स्नातक कक्षाओं के पहले वर्ष के छात्र
फिर दोस्ताना बातचीत शुरू हो गई। पहले इस ग्रुप का परिचय कराता हूं। ये सभी स्नातक कक्षाओं के पहले वर्ष के छात्र हैं।

आतिफ अहमद (बीटेक), विनोद पांडेय (बीकॉम), राजेश कुमार (बीए), विनोद चौहान (बीए), किशन बिष्ट (बीई), विष्णु शुक्ला (बीकॉम), राजेंद्र चौहान (बीटेक ) और राजेंद्र सिंह गुसाईं (बीएए) इस साल नए वोटर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि वे वोट जरूर डालेंगे। लेकिन पहले यह जान लेना चाहते हैं कि अलग-अलग राजनीतिक दलों की नीतियां क्या हैं? हर चुनाव के बाद पूरे समाज का भविष्य पांच साल के लिए दांव पर लग जाता है।


इन युवाओं ने बताया कि वे अपने हम उम्र दोस्तों, घरवालों के अलावा सारे लोगों से अपील करते हैं कि वोट जरूर डालें। चाहे जिसे डालें।

कोई पसंद न हो तो नोटा को दें। उनका तर्क था कि लोग वोट डालने लगेंगे तो यह सलाहियत भी आने लगेगी कि किसे वोट दिया जाए। घरेलू महिलाओं को वोट डालने के लिए वे खासतौर पर प्रेरित करते कर रहे हैं।

विधानसभावार फ्रेश वोटर
चकराता- 3131
पुरुष- 1767
महिला- 1364

विकासनगर- 3560
पुरुष- 2142
महिला- 1418

सहसपुर- 5259
पुरुष- 3154
महिला- 2105

धर्मपुर- 4982
पुरुष- 2973
महिला- 2009

रायपुर- 4301
पुरुष- 2523
महिला- 1778

राजपुर- 3036
पुरुष- 1744
महिला- 1292

कैंट- 3269
पुरुष- 1879
महिला- 1390

मसूरी- 3259
पुरुष- 1878
महिला- 1381

डोईवाला- 4000
पुरुष- 2329
महिला- 1671

ऋषिकेश- 3856
पुरुष- 2224
महिला- 1632

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed