{"_id":"989c84491900881f1a2b9ef2a14de05a","slug":"freedom-251-online-booking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीडम 251 की बुकिंग के लिए बंपर भीड़, वेबसाइट हैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीडम 251 की बुकिंग के लिए बंपर भीड़, वेबसाइट हैंग
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
रिंगिंग बेल्स द्वारा देश में लॉच किए जाने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फोन 'फ्रीडम 251' की बुकिंग के लिए रुड़की में बंपर भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन वेबसाइट हैंग होने के कारण लोग मोबाइल की बुकिंग नहीं करवा सके।
विज्ञापन
उधर, रुड़की में ही बिना आईडी के सिम बेचने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इस बाबत पुलिस विभाग ने शहर के सिम विक्रेताओं की बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन
रिंगिंग बेल्स देश के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को आज लॉन्च करनेवाली है जिसकी कीमत सिर्फ 251 रुपए होगी। फ्रीडम 251 फोन की बुकिंग गुरुवार (18 फरवरी) से शुरू हो गई। लेकिन पहले ही दिन वेबसाइट हैंग हो गई।
विज्ञापन
18 फरवरी से 21 फरवरी तक इस फोन की बुकिंग होगी। इसके बाद 30 जून तक फोन की डिलिवरी मिल जाएगी। बुकिंग 18 फरवरी को सुबह छह बजे से शुरू होगी और 21 फरवरी को रात आठ बजे बंद हो जाएगी। इसी अवधि तक आप इस फोन की बुकिंग करा सकते हैं।
फोन की बुकिंग करने के लिए आपको कंपनी के वेबसाइट http://www.freedom251.com/ पर लॉगइन करना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको बुकिंग का ऑप्शन दिखेगा।