फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   free wifi in mussoorie and nainital

खुशखबरीः पर्यटकों को मसूरी, नैनीताल में मिलेगा मुफ्त वाईफाई

Thu, 26 May 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
free wifi in mussoorie and nainital
वाई-फाई

पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड के दोनों महत्वपूर्ण स्थलों मसूरी और देहरादून में मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

विज्ञापन


अगले तीन माह में इसे शुरू किए जाने का दावा राज्य सरकार के आईटी विभाग की ओर से किया गया है। इस काम में कुल चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद प्रदेश के तमाम अन्य जिला मुख्यालयों और पर्यटन स्थलों में भी यह सुविधा आरंभ की जाएगी। वाईफाई सुविधा के तहत 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्पीड दी जाएगी, जिससे बड़ी से बड़ी फाइल सेकेंडों में डाउनलोड होगी।
विज्ञापन


प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों के अलावा पर्यटन स्थलों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा आरंभ किए जाने की कार्रवाई शुरू हुई है। लेकिन, बजट की कमी के चलते मसूरी और नैनीताल में ही वाईफाई शुरू करने की कवायद आगे बढ़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा

free wifi in mussoorie and nainital
मसूरी - फोटो : AmarUjala

प्रदेश के सूचना एवं तकनीकी विभाग के सचिव दीपक कुमार के मुताबिक इसके लिए टेंडर फाइनल हो चुका है, जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। लक्ष्य है कि 15 अगस्त के आसपास यह पूरी तरह कार्यरत हो जाए।

इसके लिए मसूरी और नैनीताल शहरों में मालरोड, जिला मुख्यालय, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड आदि पर उपकरण लगाए जाएंगे। यहां लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप को कनेक्ट करके हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकेंगे। इसमें एक समय में करीब एक हजार लोग अपना मोबाइल कनेक्ट करके 100 एमबीपीएस की स्पीड पर नेट चला सकेंगे।

टेंडर प्रक्रिया करीब-करीब समाप्त हो गई है, वर्क आर्डर जारी करना है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 84 लोकेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू करने में कुल 59 करोड़ का खर्च आएगा। प्रदेश स्तर पर इतना बजट नहीं होने के चलते नियोजन विभाग के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed