फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free classes for competitive exams to be held at Doon University

Dehradun News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दून विवि में लगेगी निशुल्क क्लास

Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Free classes for competitive exams to be held at Doon University
देहरादून। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत दून विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क क्लास लगेगी। इसमें छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती सात सितंबर को उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों-विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए योजना शुरू की थी। इस संबंध में विवि की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

योजना के तहत विवि में छात्र-छात्राओं को सिविल सेवाएं (आईएएस-पीसीएस), रक्षा सेवाएं (सीडीएस), बैंकिंग, रेलवे व एसएससी की परीक्षाएं और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए योग्यता निर्धारण परीक्षाएं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। छात्र-छात्राओं का चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। कोचिंग के लिए इस वर्ष विवि में अध्ययनरत स्नातक-स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण स्नातक-स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक व पात्र छात्र https://dreamerseduhub.com/DoonMYBNY/ पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed