{"_id":"6524498fec384368b301c464","slug":"fraudster-saurabh-vats-has-also-made-a-businessman-from-dehradun-news-c-5-1-drn1030-262809-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जयपुर के व्यापारी से भी सौरभ वत्स ने ठगे 55 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जयपुर के व्यापारी से भी सौरभ वत्स ने ठगे 55 लाख रुपये
विज्ञापन
Iखेल और पर्यटन विभाग में 16 टेंडर दिलाने के नाम पर की गई ठगी
I
I
I
Iपीसी उपाध्याय भी रहा साथ में, पीड़ित व्यापारी ने दी एसएसपी को शिकायतI
जालसाज सौरभ वत्स ने जयपुर के भी एक व्यापारी को ठगी का शिकार बनाया है। व्यापारी से विभिन्न विभागों में 16 टेंडर दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये ठगे गए हैं। पीड़ित व्यापारी ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत की है। पीड़ित ने यह रकम अपना फ्लैट बेचकर और परिचितों से उधार लेकर सौरभ वत्स को दी थी।
बता दें कि गत जुलाई में पंजाब के पटियाला निवासी एक कारोबारी ने सौरभ वत्स, मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य निजी सचिव पीसी उपाध्याय सहित सात लोगों पर ठगी का आरोप लगाया था। कारोबारी से करीब तीन करोड़ रुपये ठगे गए थे। इसके बाद एक और मुकदमा पटियाला के ही निवासी एक अन्य कारोबारी ने सौरभ वत्स आदि के खिलाफ दर्ज कराया। इस कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपये विभिन्न विभागों में सामग्री सप्लाई करने के नाम पर लिए गए। दोनों मुकदमों में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। सौरभ वत्स के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया।
अब इसी बीच सौरभ वत्स का शिकार बने जयपुर के एक कारोबारी दीपमणि र्स्वकार ने एसएसपी को शिकायत की। दीपमणि के अनुसार वह वत्स से मार्च 2020 में मिले थे। उस वक्त उसके साथ पीसी उपाध्याय भी मौजूद था। दोनों ने कहा कि वह उन्हें खेल विभाग और पर्यटन विभाग में काम दिला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दीपमणि को कुल 16 टेंडर फार्म भरवाए।
विज्ञापन
ये टेंडर खिलाड़ियों के जूते सप्लाई, पर्यटन विभाग के होटल व गेस्ट हाउस में पर्दे सप्लाई आदि के लिए थे। सभी टेंडर 50 करोड़ रुपये से अधिक के थे। इसके लिए कभी किसी को पैसे देने और कभी किसी तरह की फीस के नाम पर उनसे 55 लाख रुपये लिए गए। काम नहीं हुआ तो अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन सौरभ वत्स ने साफ इन्कार कर दिया। अब पता चला कि उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हो गए हैं।
I10 महीने के लिए फ्लैट भी लिया किराये परI
सौरभ वत्स ने दीपमणि से कहा था कि अब तो जयपुर से आना जाना लगा रहेगा, इसलिए वह एक मकान किराये पर ले लें। ताकि, उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। इस पर उन्होंने मसूरी रोड पर एक फ्लैट 15 हजार रुपये किराये के हिसाब से ले लिया। यहां दफ्तर बनाया गया। इस फ्लैट में पीसी उपाध्याय और सौरभ वत्स आता जाता रहता था। कई बार उन्हें तमाम तरह के गिफ्ट भी दिए गए। सौरभ वत्स ने पास के ही एक रिजॉर्ट में अपनी पत्नी का जन्मदिन भी मनाया था, जिसमें बहुत से लोग आए थे।