{"_id":"58b82c9c4f1c1bce1c831fbc","slug":"fraud-with-ongc-retired-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अफसर से पॉलिसी के नाम पर ठगे पौने पंद्रह लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड अफसर से पॉलिसी के नाम पर ठगे पौने पंद्रह लाख
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी से बीमा पालिसी में बोनस देने के नाम पर करीब 14 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए गए। एसएसपी के आदेश पर कैंट कोतवाली में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2014 में पहले भी पालिसी में एजूकेशन ऋण के नाम पर इसी अधिकारी से 33 लाख रुपये ठग लिए गए थे, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गुरुवार को कैंट कोतवाली क्षेत्र के वनस्थली निवासी ओएनजीसी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भट्ट ने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से मिलकर बताया कि उन्हें एक नंबर को कॉल आई थी कि उनकी पालिसी पर कई लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
डीके झा, राहुल रावत, गोपेश्वर मिश्रा, रोहित गोस्वामी, राजीव खंडेलवाल, अजय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, आकाश, आरके कृष्णन, दलजीत सिंह, स्वेता, प्रदीप कुमार और प्रवेश कुमार द्वारा अलग-अलग नंबरों से फोन किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने झांसा देकर 14 लाख 87 हजार रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित करा लिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। कप्तान के आदेश पर कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।