फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with congress mla rekha arya.

उत्तराखंडः कांग्रेस विधायक के साथ हुई बड़ी ठगी

Wed, 03 Jun 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 03 Jun 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
fraud with congress mla rekha arya.

उत्तराखंड में सोमेश्वर की कांग्रेस विधायक रेखा आर्या को हल्द्वानी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के एक व्यक्ति ने जमीन के नाम पर 20 लाख रुपए का चूना लगाया है।

विज्ञापन


आरोपी ने विधायक से एक बिल्डिंग का सौदा कर 20 लाख का एडवांस चेक लिया। विधायक के लोग जब कब्जा करने गए तो पता चला कि उसने जमीन किसी और को बेच दी है। मामले में विधायक की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


बृंदानंद विहार लालपुर नायक निवासी जीएल साहू की पत्नी  रेखा आर्या सोमेश्वर से कांग्रेस विधायक हैं। रेखा आर्या ने मुखानी थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उन्होंने प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी जोधा सिंह पुत्र बच्ची सिंह से करीब आठ माह पहले चौराहे की बिल्डिंग खरीदने का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग में दुकानें भी थीं। सौदा 1.10 करोड़ रुपए में तय हुआ था। एडवांस के रूप में विधायक ने जोधा सिंह को 20 लाख रुपए का चेक दिया था। कुछ दिन बाद जोधा ने विधायक से कहा कि बिल्डिंग के रेट बढ़ गए हैं। वह पैसा लौटाना चाहते हैं। आरोपी जोधा ने 20 लाख रुपए का चेक विधायक और 20 लाख का चेक विधायक के भतीजे के नाम दिया।

दोनों चेक बाउंस हो गए। विधायक के समर्थक जब प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्थित बाजार में गए तो पता चला कि यह जमीन एक सरदार को पहले ही बेच दी गई है। जांच में धोखाधड़ी सामने आने के बाद विधायक ने उसे ढूढ़ना शुरू किया लेकिन आरोपी सामने नहीं आ रहा था।


थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने विधायक की पूरी बात सुनने के बाद जोधा सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाना चाहती थी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जोधा के खिलाफ पहले भी एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी छवि क्षेत्र में ठीक नही है।

धोखाधड़ी की शिकायत डीआईजी से भी की गई थी। जोधा सिंह जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का ही धंधा करता है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर जोधा के खिलाफ और मामले सामने आएंगे। पैसा नहीं लौटाने पर मजबूर होकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पड़ा है।
- रेखा आर्या विधायक सोमेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed