फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of Rs 4 lakh in the name of selling a plot

Dehradun News: प्लाट बेचने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 4 lakh in the name of selling a plot

विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा



सहस्रधारा रोड पर प्लाट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने आरोपी को प्लाट खरीदने के लिए टोकन के रूप में रुपये दिए थे। लेकिन, आरोपी ने न तो प्लाट के कागजात भेजे न ही रकम लौटाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित अवनीश कुमार जैन ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि एक साल पहले उनकी पहचान राहुल मित्तल निवासी नोएडा से हुई थी। राहुल ने नवंबर 2023 में बताया कि उसका सहस्रधारा रोड पर 200 गज का एक प्लाट है। उसने प्लाट दिखाई तो खरीदने की रुचि जग गई। इस पर राहुल ने कहा कि वह कागज घर ही भूल आया है। इस प्लाट को खरीदने के लिए उसने टोकन के रूप में चार लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2023 में रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने प्लाट के कागजात नहीं भेजे। कई बार कहने के बाद टालमटोल करने लगा। रकम भी नहीं लौटाई। प्रेमनगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी राहुल मित्तल निवासी नोएडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed